बस्ती, अगस्त 7 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के सेखुई गांव में मकान के पीछे बने घारी के रास्ते चोर अंदर घुस गए। कमरे में रखा बड़ा बक्सा खोलकर अंदर रखे जेवरात व नकदी उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह परिजन जागे तो कमरे का दरवाजा और अंदर बक्सा खुला मिला। बक्से में रखा सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। परिवार में रोना-पीटना मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पीड़ित की सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। सेखुई निवासी केशराम चौधरी पुत्र भगौती ने बताया कि गुरुवार की रात में भोजन करने के बाद हम लोग घर के बरामदे में सो गए। यह भी पढ़ें- Chapra News: घर में सेंधमारी कर 35 हजार नकद समेत लाखों की चोरी पत्नी व छोटी बेटी अंदर सोई थी। बड़ी बेटी खुशबू कमरे में ताला लगाकर कमरे के सामन...