बस्ती, सितम्बर 6 -- Basti News: छावनी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छावनी थानाक्षेत्र में दिव्यांग राम बहाल यादव की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के तीसरे दिन तक कड़ी मशक्कत के बाद भी घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद नहीं किया जा सका। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया था कि उसका पति राम बहाल एक अवैध पिस्टल हमेशा अपने पास रखता था। अभी तक पुलिस टीम को मृतक की पिस्टल भी नहीं मिल सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली कनपटी के आरपार जाने के कारण मौत की पुष्टि हुई। कनपटी से आरपार हुई गोली किसी देशी तमंचे की बताई जा रही है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस की टीमें भी लगा दी गई हैं। एसओजी की टीम ने गांव में पहुंचकर शनिवार को...