बस्ती, अक्टूबर 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को डिजिटल लर्निंग, समावेशी शिक्षा और नवाचार आधारित शिक्षण के गुर सिखाए। समापन पर शिक्षकों ने सीखे गए नवाचारों को विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया। डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है। शिक्षक सशक्त तो समाज समृद्धश् के मूल मंत्र के साथ आयोजित यह प्रशिक्षण शिक्षकों की शिक्षण क्षमता को प्रभावी बनाने में सहायक होगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. गोविंद प्रसाद, कल्याण पांडेय, डॉ. रविनाथ, अलीउद्दीन, वर्षा पटेल, शशि दर्शन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...