बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: विक्रमजोत/दुबौलिया, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर फिर से उठने लगा है। वह धीरे धीरे लाल निशान की तरफ बढ़ रहा है और खतरे के निशान से 39 सेमी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार रविवार शाम छह बजे सरयू नदी का जलस्तर 92.34 मीटर रहा, जो चेतावनी बिन्दु से 61 सेमी ऊपर है। सरयू के बढ़ने जलस्तर के चलते बाढ़ खण्ड ने तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है। जैसे नदी के पानी में बढ़ोत्तरी हो रही है, नदी का पानी तटबंधों पर दबाव बनाने लगा है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के विक्रमजोत लोलपुर तटबंध पर केशवपुर, रानीपुर कठवनियां व विक्रमजोत धुसवा तटबंध पर कन्हईपुर, भौसिया के पास नदी सटकर बहते हुए लगातार बांध पर दबाव बना रही है। यह भी पढ़ें- Mau News: फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्रों में हड़कंप लोलपुर विक...