बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल में पिछले चार दिनों से एक्स-रे की बड़ी प्लेट उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी प्लेट के अभाव में कई जरूरी जांच छोटी प्लेट पर करनी पड़ रही हैं, जिससे जांच की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीजों का एक्स-रे होता है। जिला मुख्यालय का अस्पताल होने के कारण यहां मेडिकोलीगल मामलों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के मरीज भी जांच के लिए पहुंचते हैं। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण एक्स-रे विभाग पर लगातार दबाव बना रहता है। चिकित्सकों का कहना है कि सीने, कमर, पैर और बड़ी हड्डियों सहित कई प्रकार की जांच के लिए बड़ी प्लेट जरूरी होती है। इसके अभाव में छोटी प्लेट पर पूरी तस्वीर नहीं आ पाती, जिसस...