बस्ती, सितम्बर 3 -- Basti News: बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में निधु देवी निवासी बेलसड़ थाना पैकोलिया ने बताया कि मेरे ही गांव के दिवाकर, उनकी पत्नी पुष्पा व पुत्र शिवा मेरे घर में घुसकर मारपीट किया। मारपीट में वादिनी के शरीर पर कई जगह चोट लगी और दाहिना हाथ टूट गया। मारपीट का कारण अपने बच्चे को उनके परिवार के बच्चों के साथ खेलने से मना करना रहा। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट का मकदमा दर्ज किया है। वहीं, सोनहा पुलिस ने रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में मोहम्मद हुसैन निवासी नौवागांव थाना सोनहा ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर मेरे साथ घर में घुसकर, बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। गांव के तौहीन हसन, हैदर रजा, जहीर अ...