बस्ती, अक्टूबर 4 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र के कुआगांव में चोरों ने एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर सामान उठा ले गये। दिलीप कुमार शर्मा निवासी शेखपुरा थाना छावनी ने अपना एक मकान कुआगांव में बाहर बना रखा है। यह मकान पिछले 15 दिनों से बंद था। यहां पर कोई नहीं रह रहा था। इनका परिवार इस समय अयोध्या में रह रहा है। दिलीप की माता राजेश्वरी देवी कुआगांव के इस घर पर रहती हैं, जो पिछले 15 दिनों से अपने मायके में हैं। दिलीप कुमार शर्मा घर देखने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पाया कि घर के पिछले हिस्से में लगा दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे थे। यहां से फ्रिज, इन्वर्टर बैटरी, टेबल फैन व अन्य सामान उठा ले गये। इसकी सूचना सूचना यूपी 112 तथा छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...