Basti News: बंटवारे को लेकर भाई ने दी नोटिस, तो कर दी पिटाई
बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार निवासी त्रिवेणी ठाकुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके भाई गंगा और जमुना ने बिना बंटवारा के उनकी जमीन पर जबरदस्ती मकान बनवा लिया है। इसके विरुद्ध उन्होंने न्यायालय में अपील की है। जिसकी नोटिस विपक्षियों के पास आई है। इसी बात से नाराज होकर दोनों भाइयों ने सोमवार को उन्हें अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे, सरिया व ईंट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। बीचबचाव में आई उनकी पत्नी पूनम व बेटे विष्णु को भी मारपीट कर घायल कर दिया। एसएचओ पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गंगा, जमुना, आयुष और सरस्वती के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.