बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती। रुधौली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थाने के टडौठी निवासी मीना का आरोप है कि गत चार सितंबर को जेठ, जेठानी और उनकी बेटी ने बंटवारे की बात को लेकर अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हरिलाल, बसंती समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...