बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती/रुधौली, हिन्दुस्तान संवाद। दस दिन के अंदर बंगाली डॉक्टर (झोला छाप) के इलाज से जिले में दूसरी मौत हो चुकी है। रुधौली थाना क्षेत्र के नसीबगंज चैराहे पर क्लीनिक चलाने वाले बंगाली डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से एक किशोर की शुक्रवार शाम मौत हो गई। इससे पहले सल्टौआ ब्लॉक अंतर्गत पचमोहनी बाजार में क्लीनिक चलाने वाले बंगाली डॉक्टर ने 25 अगस्त को बुखार की शिकायत लेकर आई 25 वर्षीय महिला को इंजेक्शन लगा दिया था। हालत खराब होने के बाद महिला ने कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया था। दोनों ही घटना के बाद बंगाली डॉक्टर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई न होने से झोलाछाप का कारोबार दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है। खुद को बंगाल का चिकित्सक बताने वाले झोलाछाप गांव व कस्बों में क्लीनिक खोलकर धड़ल्ले से इलाज कर रहे है...