बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती। फोन पर महिला को अपशब्द कहने और पति व ससुर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में रुधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के परसा जाफर की रहने वालीं आसिफा खातून पत्नी मो. इस्माइल ने तहरीर देकर बताया कि गत 24 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। आरोप है कि फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने उसे और उसके पति को अपशब्द कहा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके ससुर मो. हुसैन को भी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...