Basti News: फेसबुक लाइव के दौरान पैड़ा वाले बाबा ने पीया जहरीला पदार्थ, हॉस्पिटल में भर्ती, मचा हड़कंप
बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव के दौरान कथित रूप से जहरीला पदार्थ पी लिया। उन्होंने कहा कि बस्ती में बागेश्वर सरकार की कथा कराने में असफल होने के चलते यह निर्णय लिया। समर्थकों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस घटना से वहां मौजूद सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि बाबा गोविंद दास ने अपने आश्रम में फेसबुक लाइव के दौरान जहरीला पदार्थ पीया। घटना के तत्काल बाद बाबा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उन्होंने बस्ती में बागेश्वर सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.