बस्ती, अगस्त 30 -- Basti News: विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू कर जलस्तर 92.55 मीटर है, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 22 सेमी नीचे है। नदी धीरे-धीरे बढ़ रही है। नदी के बढ़ने को लेकर तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में बाढ़ का डर सता रहा है। विकास क्षेत्र विक्रमजोत के बीडी तटबंध पर दुधौरा गांव के पास कमजोर हुए बांध की मरम्मत कार्य तेजी से हो रहा है। कटान को रोकने के लिए बाढ़ खण्ड कर्मी लगातार लगे हुए हैं। वहीं बांध मरम्मत व कटान रोकने के लिए नदी की धारा में लगायी गयी मिट्टी भरी बोरियां रिस रिस कर बह रही हैं。 यह भी पढ़ें- फिर से बढ़ने लगा है सरयू नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से 22 सेमी है नीचेकटानरोधी उपायों पर ग्रामीणों की चिंता तटबंध के पास कटानरोधी कार्यों को लेकर...