Basti News: फसल बर्बाद होने से किसानों की बढ़ी चिंता, मुआवजे की मांग
बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: टिनिच। कुआनो नदी का जलस्तर स्थिर है। नदी में पानी का बहाव अभी भी जारी है। नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी खेतों में भरा होने से फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब ग्रामीण शासन-प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बेतोहा गांव में धान की पूरी फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बलुआ, चेतरा और सेवाई समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को नदी का पानी घटने की उम्मीद है। किसानों को आशंका है कि यदि पानी लंबे समय तक खेतों में भरा रहा, तो फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। क्षेत्रीय किसान आधारे, मिल्लू, परमात्मा, रमेश, संतोष, पूजन ने मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.