Basti News: फर्जी हाजिरी और वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधानाध्यापक निलम्बित
बस्ती, नवम्बर 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने कम्पोजिट विद्यालय खड़वा कुंवर, विकास खंड परसरामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। बीएसए कार्यालय के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी परसरामपुर की निरीक्षण आख्या में प्रधानाध्यापक के खिलाफ करीब 21 गम्भीर कमियां पाई गई हैं। निलम्बन अवधि में प्रधानाध्यापक श्रीराम को प्राथमिक विद्यालय गौरा गोसाई, परसरामपुर में सम्बद्ध किया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया को जांच अधिकारी नामित किया गया है।बीएसए कार्यालय के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण आख्या के अनुसार एमडीएम रजिस्टर में 49 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर मात्र 26 बच्चे मिले। चार शिक्षकों में तीन उपस्थित मिले। अनुपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.