Basti News: फर्जी शादी का कार्ड छपवाने पर पति समेत तीन पर हुआ केस
बस्ती, जुलाई 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने पूर्व में दहेज उत्पीड़न का केस अपने पति पर दर्ज कराया है। साथ ही भरण-पोषण का दावा कर रखा है। आरोप है कि इसी बीच आरोपितों ने मिलकर एक फर्जी शादी का कार्ड कोर्ट में दूसरे के नाम से लगाया और उसकी विदाई का दावा कर दिया। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में इस वाद को खारिज कर दिया तो विपक्षी मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है। सोनहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनहा थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उसने अपने पति धर्मपाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत डीपी एक्ट का अभियोग महिला थाना बस्ती में पंजीकृत कराया है। साथ ही भरण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.