बस्ती, अक्टूबर 4 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के गौर ब्लॉक के करनपुर गांव में फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र तैयार कर जायदाद हड़पने के आरोप का मामला तूल पकड़ लिया है। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में संबंधित मृत्यु प्रमाण-पत्र ग्राम पंचायत के अभिलेख में दर्ज नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पैकोलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मामले का विवरण पाकोलीया थानाक्षेत्र के करनपुर गांव निवासी अजय प्रताप सिंह ने एसपी बस्ती को दिए शिकायती-पत्र में गांव के ही अवनेन्द्र प्रताप सिंह पर राजकरन सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र तैयार कराने का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार प्रमाण-पत्र में मृत्यु की तारीख 13 नवंबर 2004 को काट-पीटकर 15 नवंबर 2004 किए जाने और पंजीकरण संख्या पांच दर्शाए जाने का आरोप है।

जांच प्रक्रिया इसके बाद आरोपी...