बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड कुदरहा क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर त्रिपाठी ने पर्यटन मंत्री राजवीर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मनोरमा नदी के घोल्हा घाट स्थित पौराणिक राम जानकी हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रेमसागर त्रिपाठी ने कहा कि मनोरमा नदी के तट पर स्थित यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व होने के बावजूद मंदिर के रखरखाव और विकास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मंदिर परिसर को विकसित कर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...