बस्ती, सितम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। महिला महाविद्यालय बस्ती में संचालित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने विश्व नदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी की अगुवाई में एनसीसी प्रभारी डॉ. संतोष यदुवंशी ने आयोजन का निर्देशन किया। एनसीसी प्रभारी ने नदियों की महत्ता बताते हुए नदियों को जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर और स्टेचिंग प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में प्रियंका सिंह और नेहा परवीन उपस्थित रही। हिन्दी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका सिंह ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महाविद्यालय स्तर पर की जाने वाली प्रत्येक गतिविधियां आपको कुछ न कुछ सिखाती हैं। जो आपके चहुमुंखी व्यक्तित्व का निर्माण करने में सक्षम होंगी। नेहा परवीन ...