बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: दुबौलिया। घर में छोटी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को शादी होनी थी और परिवार खुशियों के बीच व्यस्त था। इसी बीच शनिवार को दांत निकलवाने गई 22 वर्षीय युवती की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। शाम को युवती के शव को दफन कर दिया गया।

दांत निकलवाने गई युवती की बिगड़ी हालत दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव निवासी किस्मतदीन की 22 वर्षीय बेटी सराफुन्निशा के दांत में दर्द था। शनिवार को वह अपने पिता के साथ अंबेडकरनगर जिले के इलफातगंज स्थित शिवम डेंटल केयर सेंटर पर दांत निकलवाने गई थी। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दांत निकालने से पहले चिकित्सक ने युवती की हाथ की नस में इंजेक्श...