Basti News: पोखरा-पोखरनी मार्ग पर पलटा ई-रिक्शा, पांच लोग घायल
बस्ती, अगस्त 1 -- Basti News: बस्ती। जिले के पोखरा-पोखरनी मार्ग पर चंदोताल के पास शनिवार को एक बैटरी चालित ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को मामूली चोटें आईं। सभी घायल नगर थाना क्षेत्र के नगहरा गांव निवासी मोहम्मद हदीस के यहां उनकी बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। किसी काम से वे ई-रिक्शा से पोखरा बाजार जा रहे थे। रास्ते में चंदोताल के पास अंधे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सहायता पहुंचाई। ग्रामीणों का कहना है कि चंदोताल स्थित इस अंधे मोड़ पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.