Basti News: पैसा लेने के बाद जमीन रजिस्ट्री करने से इंकार, केस दर्ज
बस्ती, सितम्बर 25 -- Basti News: बस्ती। रजिस्ट्री करने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रजिस्ट्री करने की बात तय होने के बाद अलग-अलग तिथियों में पैसा ले लिया। लेकिन जब रजिस्ट्री के लिए कहा गया तो इंकार कर दिया। साथ ही दिया गया पैसा भी हड़प लिया। प्रकरण में कोर्ट ने सोनहा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्रके बसडिलिया निवासी कलामुद्दीन पुत्र मुख्तार अली ने कोर्ट के जरिए दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि एक जमीन की रजिस्ट्री के लिए बात तय हुई। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तिथियों में 50-50 रुपया कर कुल तीन लाख रुपये का भुगतान रजिस्ट्री कराने के लिए कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.