बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: हरिशंकर त्रिपाठी। बस्ती। जिले में गौर थानाक्षेत्र के मसही गांव में बाइक से पेट्रोल चोरी के शक ने विवाद का ऐसा रूप ले लिया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि शक के आधार पर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक ही परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों और थप्पड़ों से मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

गाड़ी से पेट्रोल चोरी का शक मसही गांव निवासी हृदयराम पुत्र सुग्रीव का आरोप है कि गांव के रामभवन अपनी बाइक उनके घर के पास खड़ी कर गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक से पेट्रोल निकाल लिया। पेट्रोल गायब होने के बाद रामभवन उनके बच्चों पर शक जताते हुए गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर रामभवन, उसकी पत्नी संगीता और भाई रामललित ने मिलकर हृदयराम की पिटाई...