Basti News: पुष्टाहार ले जा रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने रोका, वीडियो वायरल
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: कप्तानगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकासखंड कप्तानगंज के धर्मसिंहपुर महाराजगंज ग्राम पंचायत के सोमा राजस्व गांव में बुधवार दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र का पुष्टाहार बाइक से ले जा रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने पुष्टाहार को दूसरे स्थान पर ले जाने पर सवाल उठाते हुए मामले की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शालिनी वर्मा के पास महाराजगंज और बेलवाजोर स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रभार है। वह मूलरूप से सोमा गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बाद एक व्यक्ति बाइक पर बोरी में बांधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.