Basti News: पुलिस जवानों को दी टीयर गैस गन हैंडलिंग की जानकारी
बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पैकोलिया थाना परिसर में बलवा ड्रिल और एंटी रॉइट गन/ टीयर गैस गन की हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द की अगुवाई में पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को एंटी रॉइट गन एवं टीयर गैस गन की हैंडलिंग तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों के उचित प्रयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को बलवा एवं भीड़ नियंत्रण की परिस्थितियों में सतर्कता, अनुशासन, आपसी समन्वय तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार कार्य करने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.