बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा चौराहे पर रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस चौकी के ठीक सामने साइड मांगने को लेकर आइसक्रीम ठेला चालक और कार सवार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। लोगों के अनुसार हरियाणा निवासी दलवीर (45) महादेवा बाजार में आइसक्रीम का ठेला लगाकर घूम-घूमकर बिक्री कर रहे थे। इसी दौरान सजहरा निवासी अरविंद चौधरी कार से महादेवा पहुंचे। बताया जा रहा है कि रास्ते में साइड लेने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े और ...