Basti News: पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन अपहर्ताओं को किया गिरफ्तार
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस ने अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह मामला नगर थाने का है। यह जानकारी नगर पुलिस ने दी। अपहर्ताओं के पास से घटना में प्रयोग किये गए दो-चार पहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन बरामद हुआ। पकड़े गए तीनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास है। पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई को आपसी विवाद के चलते फुटहिया चौराहे पर बलराम त्रिपाठी नामक युवक का अपहरण कर लिया गया था। उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि अपहरण बाद उसकी हत्या करने की योजना थी। मामले की सूचना डायल 112 को मिली थी। यूपी 112 ने घटना के बाद आरोपियों का पीछा किया था। परेशान होकर आरोपी अपहर्ता को छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नगर रामप्रसाद यादव व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.