बस्ती, अगस्त 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर सूबे, रेंज व जिले के आला पुलिस अफसरों को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ पैकोलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया थाने के दरोगा रामकलेश चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी शैलेष सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक्स पर एक कमेंट किया। इसमें डीजीपी, एडीजी गोरखपुर, डीआईजी बस्ती, एसपी बस्ती के आदेश का जिक्र करते हुए थाना प्रभारी पैकोलिया पर आपत्तिजनक कमेंट किया। उनकी तहरीर पर आरोपी शैलेष सिंह निवासी पूरा पैकोलिया के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...