बस्ती, नवम्बर 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज थानाक्षेत्र के बारीघाट में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकालकर लाठी-डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी गांव के अजय चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि गत 12 नवंबर को सुबह करीब छह बजे वह जयकिशन पाल, सुनील, झिनकू, राधेश्याम यादव के साथ राधेश्याम यादव के घर से अमरौना के लिए निकले थे। गांव में ही पहुंचे थे कि तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी आ गए। आरोप है कि हरिओम यादव, तुलसीराम व दो अन्य अज्ञात लोगों ने गाड़ी को रोक लिया और वादी को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे, मारपीट...