बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती। सोनहा पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के बरड़ाड नानकार निवासी रंजीत भट्ट ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने लाठी-डंडे से मारापीटा। जिससे शरीर पर कई जगह चोट आई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई दिलीप कुमार चौधरी को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...