बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के नगहरा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसी थानाक्षेत्र के बगही निवासी उर्मिला देवी पत्नी दिलीप सिंह का आरोप है कि विपक्षियों ने 30 जुलाई को पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा। बीच-बचाच के लिए पहुंचने पर उन्हें भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी थानाक्षेत्र के मरवटिया बाबू निवासी करन चौधरी, मल्लू चौधरी उर्फ अजीत चौधरी, संगीता चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...