Basti News: पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से किया हमला
बस्ती, अगस्त 6 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने हाईवे स्थित एक ढाबे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सोनहा थानाक्षेत्र के सोनहा निवासी शिवम जायसवाल ने तहरीर देकर बताया है कि गत 28 जुलाई को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने पुराने हरिओम ढाबा पर अपशब्छ कहते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और मरणासन्न स्थिति में चले जाने के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।साथ ही उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी वैभव मिश्रा निवासी जामडीह शुक्ल थाना कोतवाली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं शहर कोतवाली के चईयाबारी में मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी मोहल्ले की निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.