बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थाने के रानीपुर दुर्वासा निवासी दिनेश पांडेय का आरोप है कि गत 20 अगस्त की रात घर के काम से जाते वक्त भेलमापुर पंचायत भवन के आगे विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर डंडा व कुल्हाडी से मारापीटा। साथ ही मोबाइल को तोड़ कर नुकसान करने दिया और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी मनीष वर्मा उर्फ छैलू, सूरज वर्मा, सचिन वर्मा निवासीगण भेलमापुर और रामसिंह वर्मा निवासी नान्देकुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...