Basti News: पुरानी बस्ती में जाम से हलकान रहे राहगीर
बस्ती, अगस्त 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र मंगल बाजार (नई बाजार) में शुक्रवार को गर्मी के बीच राहगीरों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ा। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जाम में फंसे लोग गर्मी व उमस से परेशान नजर आए। पुरानी बस्ती क्षेत्र में सुबह से ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन जाती है। यही नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया व चार पहिया वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। राहगीरों का कहना था कि जाम के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई।पुरानी बस्ती क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने, बाजार क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.