Basti News: पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिसकर्मी छीनकर भागा, वीडियो वायरल
बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कथित वोट चोरी के विरोध में शनिवार को विक्रमजोत ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों के बीच उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब एक पुलिसकर्मी कांग्रेस नेता के हाथ से मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला छीनकर भाग निकला। कांग्रेसियों ने पुतला जलाने का दावा किया, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी पुतला लेकर भागता नजर आ रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर मौके पर मौजूद कार्यकर्ता भौंचक रह गए। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, लाबोनी सिंह और कर्नल अभय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेसुआ नहर से पैदल मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता विक्रमजोत ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव आयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.