बस्ती, जुलाई 6 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी थानाक्षेत्र के बैजलपुर में युवक मनीष चौरसिया की मौत के मामले में रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का ढांढस बंधाया। सपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित के परिवार को अर्थिक सहयोग दिया। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रशासन मनीष चौरसिया की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को दंड दिलाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में विधायक राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी 'अतुल', मो़ स्वालेह, राजेन्द्र चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, श्याम नारायण शुक्ल कक्कू, राजेन्द्र चौरसिया, महेंद्र यादव, सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...