Basti News: पीओएस का सर्वर ठप, 13वें दिन भी खाद के लिए भटके किसान
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। भारत सरकार की डीबीटी व्यवस्था के तहत जिले में संचालित ई-पास मशीन का सर्वर 13वें दिन भी ठीक नहीं हो पाया। इसके चलते किसानों को यूरिया व डीएपी खाद नहीं मिल पाई। इसके साथ ही अब खाद विक्रेता और खरीदार किसानों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। शासनादेश के अनुसार खाद का वितरण ई-पास के माध्यम से करना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि यह मामला शासन के संज्ञान में है। कृषि अधिकारियों के अनुसार जल्द ही सर्वर ठीक हो जाएगा। बस्ती जनपद में तीन कंपनियों की ई-पास मशीन लगी है। सहकारी समितियों लगी ई-पास मशीन का सर्वर पिछले 13 दिनों से ठीक नहीं हो पाया है। इस कारण वहां पर किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि निजी दुकानों पर दो अन्य कंपनियों की ई-पास मशीन लगी है। जहां से किसानों को यूरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.