Basti News: पिटाई के आरोप में महिला पर मुकदमा दर्ज
बस्ती, नवम्बर 30 -- Basti News: बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गाऊखोर गांव में मारपीट की घटना में पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अर्जुन पुत्र संतराम निवासी गाऊखोर ने तहरीर देकर बताया है कि गत 23 नवंबर को उनके चाचा लालमन को विपक्षी महिला ने अपशब्द कहते हुए लाठी से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला कृष्णावती निवासी गाऊखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई मु. मुस्तफा को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: अपशब्द कहने से मना करने पर महिला को डंडे से पीटा यह भी पढ़ें- Moradabad News: देवर ने महिला और उसके बच्चों को पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.