Basti News: पार्क निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन, कार्य शुरू
बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बनकटी। नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नं. 11 राजेंद्र नगर कथरूआ में रविवार को विधिवत भूमि पूजन कर पार्क निर्माण का शुभारंभ हुआ। भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल ने की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए तत्पर रहूंगा। यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए वरदान है। यहां क्षेत्र के बच्चे खेलकूद कर मनोरंजन करते रहेंगे। इस दौरान अमरेश पाल, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय, मनोनीत सभासद प्रतिनिधि डॉ. अनिल मौर्या, विरेन्द्र गुप्ता, जयप्रकाश चौधरी, हिमांशु पाल व नितेश पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.