Basti News: पानी निकासी के विवाद में बुजुर्ग को पीटा, तीन पर केस
बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गनेशपुर गांव में पानी निकासी के विवाद को लेकर 75 वर्षीय बुजुर्ग को मारपीट की घटना सामने आई है। इसी गांव के घनश्याम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 31 अक्तूबा की शाम पानी निकास के विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। मारपीट में उनके पिता रामलाल को गंभीर चोटें आईं और उनके दाहिने कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी चंचल, फूलचन्द, अरुण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.