बस्ती, सितम्बर 3 -- Basti News: बस्ती। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित ओवरहेड टंकियों को हाईटेक बनाने की पहल शुरू हो गई है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर पालिका इन टंकियों पर सेंसर लगाने की तैयारी कर रही है। सेंसर के जरिए टंकी भरते ही उससे जुड़े नलकूप स्वत: बंद हो जाएंगे। इससे टंकियों से पानी के ओवरफ्लो होने की समस्या खत्म होगी और हर साल लाखों लीटर पानी की बचत हो सकेगी। शहर में नगर पालिका की 14 पानी की टंकियां हैं, जिनके जरिए विभिन्न इलाकों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में टंकी भरने के बाद भी नलकूप चलते रहते हैं। टंकी से पानी बाहर निकलने और फैलने के बाद ही इसकी जानकारी होती है। नलकूप बंद करने तक काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए पालिका सभी पानी की टंकियों पर सेंसर लगाने की कार्ययोजना तैयार ...