बस्ती, अक्टूबर 5 -- Basti News: बस्ती, हिटी। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर पैसा हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल दुकान खोलने के लिए बैंक से पांच लाख का लोन लेने गए युवक से दस्तावेज लेकर 55 हजार रुपये हड़प लिए गए। जब उसने पैसा वापस मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई। थाना प्रभारी हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बैंक कर्मी समेत दो लोगों के खिलाफ पैसा हड़पने और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...