बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: बस्ती। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने चार नवागत तहसीलदारों सहित सात तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। डीएम के अनुमोदन से जारी आदेश के तहत नवागत तहसीलदार अभयराज पाल को तहसीलदार न्यायिक बस्ती सदर, नवागत तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी को तहसीलदार हर्रैया, नवागत तहसीलदार चंद्रप्रकाश यादव को तहसीलदार न्यायिक हर्रैया, नवागत तहसीलदार रजनीश कुमार श्रीवास्तव को तहसीलदार रुधौली बनाया गया है। न्यायिक तहसीलदार बस्ती सदर अभयराज को न्यायिक तहसीलदार भानपुर, नायब तहसीलदार हर्रैया रवि कुमार को नायब तहसीलदार बस्ती सदर और नायब तहसीलदार सीलिंग गरिमा सिंह को नायब तहसीलदार रुधौली बनाया गया है। सीआरओ ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने विवेक के अनुसार नायब तहसीलदार का क्षेत्र निर्धारित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...