बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: कलवारी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के कलवारी-टांडा पुल से सरयू नदी में कूदकर लापता हुए युवक की तलाश पांचवें दिन भी जारी रही। गोंडा से बुलाई गई पीएसी की बाढ़ राहत टीम के गोताखोरों ने सोमवार को भी सर्च अभियान चलाया। घटनास्थल से करीब 30 किमी दूर यानी गोरखपुर के बिड़हरघाट तक तलाश के बाद भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। यह भी पढ़ें- Basti News: सरयू नदी में डूबे युवक का पांचवें दिन भी नहीं मिला सुरागग्रामीणों का प्रदर्शन शनिवार की शाम को सर्च अभियान से लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सेमरा मुस्तहकम गांव के ग्रामीणों ने पुल पर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों पुल पर जाली लगवाने की भी मांग कर रहे थे, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जाम की सूचना पर कलवारी थाने के साथ नगर और दुबौलिया थाने की फोर्स म...