बस्ती, अक्टूबर 28 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया के पिठिया लश्करी ग्राम पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुल 457 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान किया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, रोगों से बचाव और सरकार की विभिन्न पशुपालन योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेशधर द्विवेदी ने किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय गौड़ ने पशुपालकों को राष्ट्रीय पशुधन बीमा कार्यक्रम, कृत्रिम गर्भाधान, खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव, चारा विकास योजना, मिनी नंदिनी तथा कृषि समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए समय पर उपचार, नियमित टीकाकरण और उचित देखभाल बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot Ne...