बस्ती, अगस्त 8 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के भिऊरा गांव में शुक्रवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।भिऊरा गांव निवासी आशुतोष (25) का शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय आशुतोष शराब के नशे में था। विवाद के बाद वह नाराज होकर कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद कमरे में लगे पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा खोलने तक आशुतोष फंदे से लटक चुका था। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस म...