बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, हिटी। जिले में सरदार पटेल स्मारक संस्थान के साधारण सभा व प्रबंध समिति की बैठक छत्रपति साहूजी महाराज सभागार में हुआ। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा व संचालन महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ने की।बैठक में अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से पटेल छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आधुनिक लाइब्रेरी संचालित होगी। महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद ने वार्षिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताया। बैठक में 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के लिए इं. विक्रम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन हुआ। बैठक में अमित चौधरी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश निराला, बालकृष्ण चौधरी, रामनाथ चौधरी आदि ...