Basti News: पगार गांव में गिरीं दो कच्ची झोपड़ियां, मलबे में दबी महिला
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पगार गांव में बीती रात तेज बारिश के दौरान दो कच्चे छप्परनुमा मकान अचानक धराशायी हो गए। हादसे के दौरान एक झोपड़ी में सो रही महिला मलबे में दब गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जाता है कि गांव में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीती रात भी तेज बारिश शुरू होने के दौरान गांव निवासी मीना देवी पत्नी अमित कुमार और करुणा देवी पत्नी स्वर्गीय रामसूरत के छप्परनुमा मकान गिर गए। मलबे में मीना देवी के दबने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। कच्चे मकानों के गिरने से दोनों परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.