Basti News: निबंध लेखन में विजेताओं को किया सम्मानित
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को जनपद स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर पर आयोजित की गई। उच्च प्राथमिक वर्ग में सादिया ने प्रथम, रिया ने द्वितीय व अंशिका निषाद एवं इच्छा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वहीं माध्यमिक वर्ग में कुमारी अंशिका ने प्रथम, आयुष भट्ट ने द्वितीय व विवेक ने तृतीय स्थान हासिल की। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि निबंध लेखन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, मौलिक चिंतन और अभिव्यक्ति क्षमता को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। प्रतियोगिता का आयोजन नोडल प्रवक्ता वंदना चौधरी ने की। निर्णायक मंडल में पूर्णिमा श्रीवास्तव व डॉ. रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.