Basti News: नाले की सफाई से आठ दिन से सर्विस लेन बंद
बस्ती, अगस्त 5 -- Basti News: छावनी, हिन्दुस्तान संवाद। छावनी कस्बे में सर्विस रोड के नाले की धीमी और अधूरी सफाई अब व्यवसायियों के लिए मुसीबत बन गई है। नाले से निकाला गया कचरा सर्विस रोड पर फैला होने और बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित है। मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने पहुंचे दुकानदारों को भी जगह और रास्ते के लिए परेशान होना पड़ा। सर्विस रोड पर ग्राहकों की आवाजाही थमने से यहां स्थित दर्जनों दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम पिछले आठ दिनों से नाले की सफाई में जुटी है। पिछले मंगलवार को सफाई शुरू हुई, लेकिन नाले से निकाला गया कचरा सर्विस रोड पर ही छोड़ दिया गया। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कचरा सड़क पर फैल गया है। आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.